Uncategorized

समर्थन मूल्य पर 100 केन्द्रो पर हो रही धान की खरीदी

अब तक हुई दो लाख 5 हजार क्विंटल खरीदी, 1 लाख 24 हजार से अधिक किसानों ने कराया है पंजीयन, 6379 किसानों ने बेचा धान

धमतरी। 1 नवम्बर से प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी ने शुरुआत हुई। और अब तक दो लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी जिले के उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। पिछले सीजन में 74 कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से जिले के 98 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदा गया था, लेकिन इस साल 2 नये उपार्जन केन्द्र नगरी क्षेत्र में बनाये गए है। इस तरह जिले के कुल 100 उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी इस साल समर्थन मूल्य पर की जा रही है। पहले दिन लगभग 49 हजार क्विंटल धान जिले के 95 उपार्जन केन्द्रों में खरीदी किया गया था। इसके बाद से धान की आवक खरीदी केन्द्रों में निरतर जारी है। पिछले 5 दिनों में 2 लाख 5 हजार 720 क्विंटल धान की खरीदी जिले के उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। सबसे अधिक 41 हजार 620 क्विंटल धान धमतरी शाखा के उपार्जन केन्द्रों में खरीदा गया है।

इसी तरह दरबा शाखा के उपार्जन केन्द्रों में 5 हजार 829 क्विंटल, मगरलोड शाखा में 29 हजार 904 क्विंटल, भखारा में 13 हजार 7 सौ क्विंटल, कोर्रा में 28 हजार 804 क्विंटल, नारी में 4 हजार 702 क्विंटल, नगरी में 26 हजार 242 क्विंटल, मरौद में 8 हजार 684 क्विंटल, संबलपुर में 23 हजार 524 क्विंटल, कुरुद में 20 हजार 114 क्विंटल तथा करेली में 6579 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इस तरह जिले में 45 करोड़ 19 लाख 12 हजार 41 रुपये की कीमत पर कुल 2 लाख 5 हजार 720 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं किसानों से 10 करोड़ 97 लाख 18 हजार रुपये का कर्ज वसूली किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!