Uncategorized

भानपुरी में बुजुर्ग की हत्या एवं लूट का पर्दाफाश: पुलिस ने 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया

पैसे के लालच ने ली बुजुर्ग की जान,हत्या कर की लूट, पुलिस ने चाकू, जेवर और नगदी बरामद

1 सितम्बर की रात ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू (मृतक) अपने घर में सो रहे थे। रात लगभग 2 बजे तीन अज्ञात आरोपी घर में घुसे, जिन्होंने मृतक व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, नगदी 5,000 रूपये व मोबाईल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।प्रार्थिया रश्मि साहू की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए तत्काल अलग अलग टीम गठित किया।टीम द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी की गई एवं एवं मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया.चोरी गई बरामद मशरूका मे सोने का ईयररिंग, चांदी का पायल, नगदी 1,400 रूपये (विभिन्न आरोपियों से), लूट का मोबाईल फोन शामिल है.अपराध में l मोटरसायकल, घटना में प्रयुक्त चाकू (दो नग) ,घटना के समय पहने कपड़े,जुता शामिल है. आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61, 238 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

धनराज यादव पिता दीपक यादव, 22 वर्ष, ग्राम भठेली,हुपेन्द्र बांधे पिता दिनेश बांधे, 18 वर्ष 11 माह, ग्राम भठेली,चेतन कुमार साहू पिता ढाल सिंह साहू, 19 वर्ष, ग्राम भठेली, कलेश्वर ध्रुव पिता गणेशु राम ध्रुव, 22 वर्ष, ग्राम कचना,हेमसागर मण्डावी पिता हेमंत कुमार मण्डावी, 20 वर्ष, ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर, सोमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन, 36 वर्ष, ग्राम कुर्रा शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!