Uncategorized

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं, की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

धमतरी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने जिलेवासियों सहित प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
तारिणी नीलम चंद्राकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति, आस्था और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर श्रद्धालु अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और नई प्रेरणा प्राप्त करते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं तथा सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली हो और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!