Uncategorized

भखारा में 13 को उद्यान विकास एवं सौंदर्यकरण कार्य का विधायक अजय चन्द्राकर करेंगे शिलान्यास

निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा दोनो कार्यक्रमो में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने की उपस्थिति की अपील


भखारा। नगर पंचायत भखारा भठेली में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छग शासन द्वारा उद्यान विकास एवं सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास 13 अगस्त प्रात: 10 बजे आई टी आई, सिलघट रोड, भखारा में मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर विधायक कुरूद एवं पूर्व केबिनेट मंत्री के करकमलो द्वारा सम्पन्न होगा। भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योंति हरख जैन ने क्षेत्रवासियों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है। साथ ही उन्होने बताया कि कार्यक्रम पश्चात मोर तिरंगा मोर अभिमान अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो से शामिल होने की अपील उन्होने ने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!