Uncategorized

जिला महामंत्री बनने के बाद महेन्द्र पंडित ने मुख्यमंत्री से भेंटकर जताया आभार

पार्टी में सक्रियता व संगठन में अनुभव को देखते हुए दी गई है जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


धमतरी। धमतरी जिला महामंत्री बनने के पश्चात भाजपा नेता महेन्द्र पंडित ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री पंडित सालों से भाजपा पार्टी की सेवा कर रहे है। समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ता रहे है। पार्टी ने उन्हें पूर्व में जो भी जिम्मेदारी सौंपी उस पर वे खरा उतरते रहे है। उनके भाजुयमों जिलाध्यक्ष कार्यकाल को काफी सफल माना जाता है। न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश भर में भाजयुमों की सक्रियता की चर्चा रही। वहीं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाते रहे है। बता दे कि महेन्द्र पंडित संगठन स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने के साथ ही चुनाव संचालन में भी माहिर माने जाते है। चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा उन्हें कई महत्वपूर्ण क्षेत्रो की जिम्मेदारी सौंपी गई है जहां वे भाजपा को विजयी बनाने में सफल रहे है। गत जिला पंचायत चुनाव में उन्हें क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा समर्पित प्रत्याशी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी टीकाराम कंवर के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे जिसमें भी खरा उतरते हुए श्री कंवर को बहुमतो से विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!