Uncategorized

भानु चन्द्राकर सहित भाजपा नेताओं ने हरी झण्डी दिखाकर श्रद्धालुओं को किया अयोध्या धाम के लिए रवाना


धमतरी। रामलला दर्शन योजना अन्तर्गत प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के दर्शन करने अयोध्या धाम के लिए कुरुद क्षेत्र के नागरिकगण रवाना हुए। जिन्हें जनपद पंचायत कार्यालय कुरूद के पास भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, मंडल महामंत्री प्रभात बैस, जनपद सदस्य टेकराम साहू, टकेश्वर दाऊ, पार्षद रविप्रकाश मानिकपुरी, प्रकाश ढीवंर, धर्मेन्द्र यादव, ग्रामीण कार्यकर्तागणो सहित जनपद के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!