Uncategorized

सुबह का स्कूल समय बढ़ाने निगम सभापति ने कराया जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षण

ठंड बढऩे से बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है असर-: विजय मोटवानी


धमतरी। शीतलहर तथा बीतें दिनों आयें समुद्री तूफान मोथा के कारण क्षेत्र का तापमान निरंतर नीचे गिरते जा रहा है जिससे ठिठुरन वाली ठंड पडऩे लगी है सुबह-सुबह स्कूली बच्चो के स्कूलों का समय अल सुबह होने के कारण बच्चे तथा फलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यहां तक की छोटे बच्चों के सेहत के ऊपर प्रभाव के कारण विभिन्न प्रकार की शारीरिक परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ रहा है इसके साथ ही वर्तमान समय में वायरल भी फैला हुआ है निरंतर डॉक्टर भी ठंड से बच्चों को बचाव किए जाने हेतु चिकित्सकीय परामर्श दे रहे हैं इसके समुचित उपाय हेतु नगर निगम के सभापति विजय मोटवानी द्वारा जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से आग्रह पूर्वक बात रखते हुए कहा है कि स्कूलों का समय 9 बजे के बाद से किया जाये, ताकि छोटे बच्चों को राहत मिल सके। श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि आगामी दिनों में ठंड एवं शीतलहर की बढऩे की संभावना बनी हुई है इसके साथ ही साथ दिन का छोटा होना भी दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगा ऐसे में सूर्य की रोशनी ना मिल पाने के कारण भी लोगों को परेशानी होती है इन सब का समुचित उपाय यही है कि स्कूली समय को सुबह के बाद देर से चालू कर कर दोपहर तक किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!