Uncategorized

प्रशिक्षण से ही समय प्रबंधन, मर्यादित बोली और कठोर अनुशासन आता है – अजय चन्द्राकर

प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मधुबनधाम में हुआ भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मधुबन मगरलोड में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर शामिल हुए, उन्होंने कहा कि सिहावा विधानसभा में विजय का मार्ग केवल और केवल प्रशिक्षण और अनुशासन से होकर गुजरता है। सीखने की प्रक्रिया कभी नहीं रुकनी चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने गुरु वशिष्ठ से प्रशिक्षण लिया। स्वयं पूर्ण अवतार भगवान कृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा ली और समय-समय पर अपने गुरुओं का मार्गदर्शन लिया। जब साक्षात ईश्वर को भी प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ी, तो हम साधारण कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखते रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण से ही समय प्रबंधन, मर्यादित बोली और कठोर अनुशासन आता है, जो किसी भी चुनाव को जीतने के लिए प्राथमिक हथियार हैं। उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चिंता जताई और पंडित रविशंकर शुक्ल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सजग रहने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि भाजपा का उद्देश्य केवल नेता बनना नहीं है। हमारा लक्ष्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देशभक्तों के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति अंत्योदय की सेवा करना है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैश, रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी, पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक सिहावा, टीकाराम कंवर जिला पंचायत सदस्य, नरेश सिन्हा, विरेंद्र साहू, आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!