Uncategorized

अहिल्या बाई सिर्फ एक रानी नहीं बल्कि जनकल्याण की जीवंत प्रेरणा थीं- रामू रोहरा

अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

धमतरी. ग्राम रुद्री में भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल द्वारा अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होलकर केवल एक रानी नहीं बल्कि जनकल्याण की जीवंत प्रेरणा थी।जनसेवा, नारी सशक्तिकरण और न्यायप्रिय शासन का एक विचार था, जो युगों तक लोगो को प्रेरणा देता रहेगा। तीन सौ वर्ष पहले जो कार्य उन्होंने किए, वह आज भी प्रासंगिक हैं और वर्तमान सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार उन्हीं के सिद्धांतों में मिलता है। महापौर ने भावुक स्वर में कहा कि इतिहास ने अहिल्या बाई को वह स्थान नहीं दिया जिसकी वह वास्तव में हकदार थीं। आज जब हम ह्यलन्यू इंडिया की बात करते हैं, तब हमें अहिल्या बाई होलकर जैसे चरित्रों को स्मरण कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
संगोष्ठी में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सदस्य, ग्रामीणजन और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य था कि नई पीढ़ी को रानी अहिल्या बाई के त्याग, सेवा और नेतृत्व से परिचित कराया जा सके।
कार्यक्रम में अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर रानी अहिल्या बाई को श्रद्धांजलि दी और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!