Uncategorized

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कुर्रा (बागतराई) में 12.78 लाख की लागत से गोदाम निर्माण का भूमि पूजन

किसानों की समृद्धि की ओर मजबूत कदम – रामू रोहरा

धमतरी-ग्राम कुर्रा (बागतराई) में बहुप्रतीक्षित गोदाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मंडी बोर्ड द्वारा स्वीकृत 12.78 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस गोदाम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथियों में अमन राव (अध्यक्ष भाजपा मंडल रावां), महेश राम यदु (ग्राम पटेल गड़ाईमाठा), बिसौहा राम साहू (ग्राम पटेल बागतराई), देहूती साहू (सदस्य जनपद पंचायत) एवं परमेश्वर साहू (पूर्व अध्यक्ष, सोसायटी तरसीवां) शामिल रहे। अतिथियों ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह गोदाम किसानों के लिए वरदान साबित होगा। फसलों के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलने से किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और नुकसान की संभावना कम होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि यह गोदाम केवल एक भवन नहीं, बल्कि किसानों की आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती का आधार बनेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।इस अवसर पर मुरारी यदु, पुष्पा ठाकुर, चन्द्रेश चांद, शांतानु राव, गिरधेलाल साहू, महेश साहू, पुनाराम, रिखम राव, बलराम साहू, बिरेन्द्र साहू, संपत्त यदु, नंदराम ध्रुव, पंचूराम साहू, कमलेश यदु, धर्मेंद्र साहू, भीषम साहू, श्यामलाल ध्रुव, ध्रुवकुमार साहू, ललित मानिकपुरी, पुरूषोत्तम ध्रुव, महादेव साहू, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!