Uncategorized

हड़ताल खत्म कर नगर विकास के लिए विपक्ष आगे आये, सबके सहयोग से कुरुद नगर में विकास के नये आयाम स्थापित किये जाएंगे – भानू चन्द्राकर


कुरुद। भानु चन्द्राकर विधायक प्रतिनिधि नगरपालिका कुरूद ने कहा कि कुरूद नगर पालिका में विपक्ष द्वारा 5 माह और 8 माह पहले नगर विकास के लिए परिषद बैठको में हुए एक-दो निर्णयों को लेकर बिना मुद्दा हड़ताल किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के दूसरे कार्यकाल में सबको विश्वास दिलाते है, जिस तरह उनके पहले कार्यकाल में नगर को सजाने-सँवारने, पक्ष-विपक्ष सहित आम लोगों को सम्मान देकर कुरूद के हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने का कार्य किये है, नगर के चौक चौराहों, रोड चौड़ीकरण, बाजार, व्यवसायो को सजाने और आगे बढ़ाने का कार्य किये, कुरूद के जटिल से जटिल अतिक्रमण समस्याओं से मुक्ति दिलाने से लेकर विभिन्न जनहित कार्यों में बढ़ चढ़कर कार्य करने जैसे कार्य बिना कोई भ्रष्टाचार के, सबको विश्वास में लेकर नया कुरूद बनाया जाएगा।
विकास के हर ऐजेंडे पर हुई चर्चा, स्थलों का किया गया निरीक्षण
नगर विकास के हर ऐजेन्डा पर चर्चा हुई है, स्थलों का निरीक्षण किया गया है, जिस भी ऐजेन्डा में हमारे एक दो सदस्यों की भी सहमति नहीं बना है उसे निरस्त कर दिया गया या तो आगामी बैठकों के लिए आगे बढ़ा दिया गया, अब तक 9 महीनो मे 3 परिषद बैठकें और 4 पी.आई.सी. बैठकें सम्पन्न हुई है, ज्योति चन्द्राकर के मार्गदर्शन और नेतृत्व मे कुरूद नगर मे शत-प्रतिशत भाव लेकर पारदर्शिता लाने की ओर आगे बढ़ रहे है, कुरूद को विकसित करने यहाँ के अव्यवस्थाओं को ठीक करने विधायक अजय चन्द्राकर हमारे परिषद को सहयोग कर रहें हैं। भानू चन्द्राकर ने सभी विपक्षी साथियों से आग्रह किया है कि हड़ताल ख़त्म करके नगर विकास के लिए आगे आये। सबके सहयोग से कुरुद नगर में विकास के नये आयाम स्थापित किये जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!