Uncategorized

शहीद वीर नारायण सिंह की वीरता से नई पीढ़ी को लेनी चाहिए प्रेरणा – ज्योति हरख जैन

भखारा में मनाया गया बलिदान दिवस


भखारा। तहसील भखारा में आदिवासी समाज के नेतृत्व में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन भी शामिल हुए उन्होंने कहा कि उनकी वीरता से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता, एकता और विकास के प्रति कार्य करना चाहिए। वक्ताओं ने वीर नारायण सिंह के शौर्य और अमर योगदान को याद करते हुए बताया कि उनका जीवन समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का सशक्त उदाहरण है। इस अवसर पर ठाकुर राम नेताम, श्रीमती कतलम, श्री कतलम आदि ने अपने संबोधित किया। इस अवसर पर कुलेश्वर सिंह ध्रुव, हूमन सिंह कतलम, ठाकुर राम नेताम,नरोत्तम सिंह पड़ोती, ईश्वर कँवर, सुग्रीव नेताम, ढाल सिंह नेती, राम प्रसाद कंवर,रामसेवक कंवर, राम नारायण नगरची, डागेश्वर नेताम, चंदू मांडावी,संतराम ध्रुव,दुष्यंत नेताम, कामिनी कतलम, चंद्रकला नेति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!