Uncategorized

बढ़ती हुई आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण व नशे के लत से छुटकारा दिलाने युवाओं का हिन्दू जागरण मंच ने किया मार्गर्दशन

प्रशासनिक व्यवस्था और सहयोग के बिना समाज का विकास संभव नहीं - दीपक ठाकुर


धमतरी। दीपक ठाकुर ने कहा हिन्दू जागरण मंच धमतरी लगातार समाज प्रमुखों, मातृशक्तियों, समाजिक संगठनों को जागृत कर सशक्त समाज जो संस्कारित हो ऐसी समाज निर्माण की व्यवस्था में लगा हुआ है उसी तारतम्य में गुरुवार को रामसागर पारा धमतरी के युवाओं की जागरण बैठक लेकर मार्गदर्शन करते हुआकहाअपराधिक ,असमाजिक गतिविधियों से हम दूर रहे और हम सभी का दायित्व है कि हमें पुलिस प्रशासन को सहयोग करना चाहिए क्योंकि जिलाधीश और पुलिस प्रशासन सदैव प्रत्येक स्थानों में उपस्थित नहीं हो सकता है लेकिन समाज सभी जगह उपस्थित हैं यदि समाज और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करे तो आपराधिक गतिवधियो में बहुत कुछ अंकुश लगाया जा सकता है, यदि कही पर अवैध गतिविधियों का संचालन होता है तो हमें तत्काल पुलिस को सूचित करना चाहिए अच्छे समाज के निर्माण में हम सभी को अपना दायित्व निभाना होगा। बैठक को जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद, सहसंयोजक डाकेशवर साहू जिला संपर्क प्रमुख अनिमेष सिंग राजपूत संबोधित करते हुए वार्ड की सुरक्षा के लिए कमलेश यादव संयोजक,सहसंयोजक उदित साहू,विक्की यादव,मनीष साहू ,युवा प्रमुख इतेश यादव सदस्य गण सतखगन सोनवानी,हेमंत यादव,योगेश यादव,कुंतल साहू,ऋषभ धीवर,लक्ष्य राजपूत,हेमंत रवानी,हरसु यादव,योगेश निषाद,अखिलेश यादव ,गौरव रजक देवेश यादव,को जिम्मेदारी दी गई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!