Uncategorized

कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर नक्शा प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित

धमतरी -कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर बीते दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयुक्त नगर पालिक निगम एवं नोडल अधिकारी नक्शा प्रोजेक्ट द्वारा दल प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नक्शा प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा शहरी भूमि अभिलेखों के अद्यतन, नागरिकों के सशक्तीकरण तथा बेहतर शहरी नियोजन के उद्देश्य से नगर पालिक निगम धमतरी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। इसके अंतर्गत धमतरी शहर के 40 वार्डों को 12 क्लस्टरों में विभाजित कर राजस्व अमले, निगम कर्मचारियों एवं सर्वेयरों के माध्यम से सर्वे कार्य किया जा रहा है।बैठक में यह भी बताया गया कि भौतिक सत्यापन की सतत निगरानी एवं कार्यों में आ रही व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण के लिए तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, नायब तहसीलदार एवं निगम के इंजीनियरों को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आयुक्त द्वारा सभी दल प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे सर्वे दलों के क्षेत्रीय कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही आमजनता में नक्शा प्रोजेक्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिकार अभिलेख प्रविष्टि हेतु वार्डवार शिविर आयोजित करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।बैठक में आमजनता से अपील की गई कि वे सर्वे दल द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि शिविर स्थल पर उपलब्ध कराएं तथा अपने मकान, दुकान एवं संस्थान का अधिकार अभिलेख दर्ज कराएं, ताकि शहरी क्षेत्रों के लिए त्रुटिरहित राजस्व अभिलेख तैयार किया जा सके।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!