Uncategorized

दो माह पूर्व पिकनिक के दौरान चाकू से हमला कर फरार आरोपी को करेलीबड़ी पुलिस ने हथियार सहित किया गिरफ्तार

जबरन पैसे की मांग कर युवक पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को चौकी करेली बड़ी द्वारा गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल

प्रार्थी त्रिभुवन साहू ( 25 वर्ष), निवासी ग्राम बुडेनी, अपने साथियों के साथ पैरी नदी रेत घाट में पिकनिक मनाने गया था।
इसी दौरान गांव का ही त्रिलोकी साहू वहां पहुंचकर प्रार्थी से विवाद करने लगा और अश्लील गालियां देते हुए मुर्गा-शराब के लिए जबरन पैसों की मांग करने लगा।
प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने आवेश में आकर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के बाएं कुल्हे में वार कर चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद प्रार्थी के साथियों द्वारा उसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।घटना की रिपोर्ट 9 फ़रवरी को चौकी करेलीबड़ी में दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
करेलीबड़ी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई, जिसमें प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चोट धारदार वस्तु से चोट आना आना लेख किया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी त्रिलोकी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!