Uncategorized
दो बाइक में भिड़ंत, 4 घायल

धमतरी। धमतरी में विद्या कुंज स्कूल के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान एवं हेमंत प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की सहायता की। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिसके माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल एवं निजी अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार जारी है।