Uncategorized

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और उद्योगपति मधुसूदन केला ने किया मधुरिमा गुरुकुल का अवलोकन


धमतरी। जिले के युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडऩे की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार नवाचारपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं देश के प्रख्यात उद्योगपति और निवेशक मधुसूदन केला ने रविवार को धमतरी से सटे ग्राम कोलियरी में अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किए जा रहे कौशल प्रशिक्षण केंद्र मधुरिमा गुरुकुल का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों, प्रयोगशालाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर कोर्स, रिटेल सेल्स मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट से संबंधित क्लासरूम और लैब का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की उपयोगिता तथा युवाओं की सहभागिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उद्योगपति मधुसूदन केला ने मधुरिमा गुरुकुल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं को रोजगारपरक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!