Uncategorized

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ का त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 उपसमिति धमतरी के पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ.इतवारी बाजार स्थित महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में रविवार की सुबह उपसमिति धमतरी के 17 पदों के लिए नामांकन फार्म भरा गया जिसमें गाड़ाडीह से पर्वेक्षक रोम सिंह पवार संजय सिंह ने उपस्थित होकर सभी 17 पदों में आवेदन किए अभ्यर्थियों की जांच उपरांत सभी सदस्यों की उपस्तिथि में नव पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया गया जिसमें उपसमिति धमतरी के नव अध्यक्ष राजेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष राकेश सिंह परिहार
कोषाध्यक्ष सुनील हेमंत सिंह ठाकुर,सचिव गजानंद सिंह ठाकुर केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेश सिंह चंदेल केन्द्रीय निर्णायक सदस्य चेतन सिंह ठाकुर उपसचिव नगेंद्र सिंह कार्यकारिणी सदस्य चंद्रेश सिंह ठाकुर, रामकृष्ण सिंह, दुर्गेश सिंह परमार, कृष्ण कुमार ठाकुर, इंद्रजीत सिंह ठाकुर, संतोष सिंह दीखित वही महिला मण्डल अध्यक्ष पुष्पा ठाकुर महिला सचिव रेखा परिहार युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह ठाकुर वह युवा सचिव अनिमेष सिंह चंदेल चुने गए समस्त नव पदाधिकारियों को उपस्तिथि समाज जनो ने माला पुष्प पहनाकर बधाई प्रेषित किया.चुनाव सम्पन्न होने पश्चात युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह ठाकुर ने चुनाव में सहयोग करने वाले समस्त सामाजिक जनों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!