Uncategorized

गायत्री महिला मण्डल द्वारा 16 गर्भवती महिलाओं का कराया गया पुंसवन संस्कार

धमतरी। गायत्री परिवार के आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान के अंतर्गत गायत्री महिला मण्डल मुजगहन की प्रशिक्षित बहनों द्वारा धूनादास मंदिर प्रांगण स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में 16गर्भवती महिलाओं का तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पुंसवन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि महिलाओं के लिए माता बनना सौभाग्य की बात है। लेकिन उससे भी बड़ा माता द्वारा अपने संतान को संस्कारवान बनाने का संकल्प लेना महासौभाग्य की बात है। आज विषम परिस्थितियों में माता द्वारा अपने पुत्रों को संस्कार की शिक्षा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। माता अपने बच्चों को जैसा चाहे वैसा बना सकती है। वह उसकी प्रथम गुरु होती है। दिलीप नाग ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले भर में पिछले 6 माह में 500 से अधिक गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार कराया गया है। यज्ञ संचालन महिला मण्डल मुजगहन की सुश्री टेमेश्वरी साहू, सविता साहू, राधिका साहू एवं मीनाक्षी पटेल द्वारा किया गया। उनके द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के समय उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों कीजानकारी दिया गया।

सभी महिलाओं को प्रज्ञा पीठ की ओर से श्री फल एवं गुरुदेव का साहित्य भेंट के साथ महिला मण्डल की श्रीमती डामिन नाग द्वारा श्रृंगार सामग्री भेंट किया गया। जिन महिलाओं का पुंसवन संस्कार कराया गया उनमें श्रीमती चंद्रिका साहू,लक्ष्मी साहू, देवकी साहू, मीना साहू, रंजना कंवर,चितरेखा साहू, मोनिका साहू, भारती साहू, आशा साहू, ललिता साहू, संतोषी साहू, मनीषा साहू, पूर्णिमा ध्रुव, लक्ष्मी साहू,टिकेश्वरी ध्रुव एवं गुंजा साहू प्रमुख हैं। आभार प्रदर्शन प्रज्ञा पीठ के संचालक राधेश्याम साहू ने किया। आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान महिला मण्डल की श्रीमती रजन गंगवंशी, तेजेश्वरी साहू, चित्रलेखा सिन्हा,डामिन नाग,चितरेखा साहू, मीना ध्रुव, पुष्पा साहू, प्रज्ञा पीठ के संरक्षक धनवंतरी नाग ,राधेश्याम साहू, भागवत सिन्हा,होमेश्वर साहू,जनक नेताम, गोविंद सिन्हा,पुनवा राम साहू, डॉ पूनम साहू,लाला राम साहू, शेष नारायण साहू, धर्मेंद्र साहू, घनाराम साहू, गौकरण साहू प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!