खिड़की में लगे लोहे के ग्रील को काटकर 3 चोरो ने किया घर में प्रवेश, 2 लाख नगदी व 2 लाख से अधिक के जेवरात पार
सिहावा रोड स्थित अर्जुन रेसीडेंसी में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। रविवार को नगरी रोड अर्जुन रेसीडेन्सी क्षेत्र में निवासरत आशीष भट्टाचार्य नामक व्यक्ति के घर में चोरी की वारदात हुई है। बताया गया कि परिवार के लोग घर में नही थे। जो कि निजी कार्य से घर से बाहर गये हुये थे। इस दौरान अज्ञात चोरो घर के पीछे से ग्रील काट कर दाखिल हुये। और घर में रखे लाखो के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा कि घर से करीब दो लाख रुपये नगद और लगभग 2 लाख 12 हजार के गहने पार हुये है। ईधर सूचना के बाद मौके में कोतवाली और सायबर सेल की टीम पहुंची थी। जिसके द्वारा मामले को लेकर जांच कार्रवाई की गई। विदित हो कि शहर में चोरी की घटनाओं में लगाम नहीं है। लगातार चोरी के मामले विभिन्न ईलाको से सामने आते रहते है। वारदात के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फूटेज खंगाल रही है। साथ ही पुराने चोरी वारदातों की पड़ताल कर वारदात के पैटर्न व किसी गिरोह या स्थानीय चोरो का चोरी में हाथ होने की जानकारी जुटाई जा रही है। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हो रहा है कि तीन तीन चोरो ने वारदात को अंजाम दिया है। कॉलोनी के पीछे का बॉउंड्रीवाल टूटा हुआ है। जो कि हरफतराई क्षेत्र से लगता है। ऐसे में आंशका जताई जा रही है कि चोर इसी मार्ग से कॉलोनी में प्रवेश किये होंगे।
” फूटेज खंगालने पर घटना स्थल पर तीन युवक नजर आ रहे है। कॉलोनी का बाउंड्रीवॉल भी पीछे से टूटा हुआ है जिससे चोरो के प्रवेश करने की आंशका है। सभी पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। ÓÓ
अभिषेक चतुर्वेदी
सिटी एसपी धमतरी
