नीलम चंद्राकर ने गौ सम्मान आह्वान अभियान को दिया समर्थन

कुरुद. 27 अप्रैल को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम गौमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान व गौहत्या बंदी से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने कहा गो सम्मान आह्वान अभियान एक जन जागरण अभियान है.देश भर में गौसेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए संतो एवं गौसेवको , गौभक्तों, गौवत्स तथा कथावाचकों द्वारा विभिन्न राज्यों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वृन्दावन में संत समुदायों द्वारा गौवंश के संरक्षण एवं गौहत्या बंदी के विषय पर व्यापक चर्चा के बाद देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से जनजागरण अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई गई है। यह अभियान किसी संगठन के बैनर तले नहीं बल्कि संत समाज के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। संतों के अनुसार गौमाता और नंदी बाबा की सूक्ष्म उपस्थिति में यह कार्य संपन्न होगा। योजना के तहत सबसे पहले देश की सभी तहसीलों में 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच तहसीलदार व अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम गौमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान व गौहत्या बंदी से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद गौभक्तों द्वारा प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट कर अपनी मांग रखी जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यशाला के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जिले एवं तहसील में बैठक एवं कार्यशाला आयोजित कर आम जनता तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर व तारणी ने गो सम्मान आह्वान अभियान का हस्ताक्षर कर समर्थन किया एवं अधिक से अधिक संख्या के साथ उपस्थित होने का संकल्प लिया। आगे कहा यह जन जागरण अभियान है इससे गांव में, शहर में दर दर भटक रही गौमाता को सेवा सुरक्षा और सम्मान मिले, और गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले। उन्होंने 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे पुरानी मंडी कुरूद से भजन, संकीर्तन करते हुए तहसील कार्यालय में जाकर प्रार्थना पत्र सौंपने शामिल होने हेतु क्षेत्र के सभी गौसेवक, गौरक्षक, गौवत्स, गौ प्रेमी एवं संतो व सर्व समाज को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु निवेदन किया हैं।
