Uncategorized

जेल में परिरूद्ध 241 बंदियों को मानसिक तनाव दूर रहने बताए गए उपाय


धमतरी। जिला जेल धमतरी में श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह, अपर कलेक्टर एवं जेल अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज जिला चिकित्सालय धमतरी के श्रीमती टुुनम देवांगन (साइकेट्रिक सोसल वर्कर) एवं श्रीमती दिव्या साहू (नरसिंग ऑफिसर) धमतरी द्वारा जेल में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाकर जेल में परिरूद्ध 241 बंदियों को मानसिक तनाव दूर करने, आत्महत्या से बचाव के उपाय व अवसाद से मुक्ति पाने के संबंध में मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने सुझाव दिये गये। उक्त शिविर में एन.के. डहरिया सहायक जेल अधीक्षक, लीलाराम साहू फार्मासिस्ट एवं दानी लाल साहू शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!