Uncategorized

डीपीएस के बच्चों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा विधानसभा की कार्यवाही

दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत कोयन विधानसभा सत्र का अवलोकन

दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी के कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ नितिन शर्मा के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत विधानसभा सत्र का अवलोकन किया। विद्यालय के समन्वयक सतप्रीत सिंह धंजल , अजय नामदेव , विद्यालय के शिक्षिका श्रीमती सुलेखा एवं सुश्री भूमि जैन द्वारा विद्यार्थियों को विधानसभा भवन का भ्रमण कराया गया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर छात्रों ने सदन की कार्यवाही को दर्शक दीर्घा से देखा। उन्होंने देखा कि किस प्रकार विधायक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं और जनता की समस्याओं को सदन में उठाते हैं। शिक्षकों और अधिकारियों ने छात्रों को विधानसभा के इतिहास और कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया।विद्यार्थियों ने इस भ्रमण के दौरान बहुत उत्साह दिखाया और लोकतंत्र के कार्य करने की प्रक्रिया को समझा। छात्रों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। विधानसभा सत्र के पश्चात विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मंत्रियों से रूबरू होकर अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्न के माध्यम से पूछ कर उनके साथ फोटो खिंचवाया। इस भ्रमण से छात्र-छात्राएं अति उत्साहित नज़र आए।
इस शैक्षणिक भ्रमण के बारे में विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को देश की शासन व्यवस्था को समझने का अवसर मिलता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!