Uncategorized

धमतरी पुलिस द्वारा आयोजित किया गया था एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

सड़क दुर्घटना के प्रभावी विश्लेषण एवं रोकथाम हेतु आई रेड एवं ई डार का थाना भखारा में आयोजित किया गया था कार्यशाला


धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री मोनिका मरावी के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटना के प्रभावी विश्लेषण एवं रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा विकसित आई रेड इंटीग्रेटेड रोड एसीडेंट डाटा बेस तथा ई डार इलेक्ट्रोनिंक डिटेल्ट एक्सीडेंट रिपोर्ट प्रणाली के संबंध में थाना भखारा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को आई रेड ई डार पोर्टल का उपयोग, डेटा एकत्रण रिपोर्टिंग प्रक्रिया और विश्लेषण सुविधा से अवगत कराना था। एनआईसी धमतरी से जिला रोलआउट प्रबंधक संदीप सोनकर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बताया गया कि किस प्रकार आई डार के माध्यम से दुर्घटना संबंधी विस्तृत जानकारी एकत्रित कर उसे राष्ट्रीय स्तर पर विश्लेषण किया जा सकता है, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटना रोकने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा सकता है। यह प्रशिक्षण इकाई के सभी थाना चौकी में दिया जाना प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!