पेयजल की समस्या हो रही गंभीर:जिले के 155 गांवो में जल संकट, समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुँच रहे लोग

धमतरी। धमतरी जिले में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे पेयजल की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। धमतरी कलेक्टर ऑफिस में रोजाना पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण पहुंच रहे हैं। पीएचई विभाग के आंकड़ों की माने तो जिले के 155 गांव में पेयजल की भारी समस्या देखने को मिल रही है। वही पीएचई विभाग दावा कर रही है कि जिन गांवों में समस्या हो रही है, वहां पेयजल की व्यवस्था कराई जा रही है। बता दे की धमतरी जिले को 2013 में पेयजल के मामले में सेमी क्रिटिकल क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां हर साल कई गांव में पानी की विकराल समस्या देखने को मिलती है। और लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। वही इस साल जिले के 155 गांव में पानी की भारी समस्या देखने को मिल रही है। और लोगों को अपनी प्यास बुझाने लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है। आशा लता गुप्ता, कार्यपालन अभियंता पीएचई धमतरी का कहना है कि हर साल मई और जून माह में सबसे ज्यादा पानी की समस्या होती थी। लेकिन इस बार पानी की समस्या अप्रैल माह में ही शुरू हो गई, जो काफी चिंता का विषय है। जिसको लेकर विभाग भी चिंतित है कहीं धमतरी जिला क्रिटिकल जोन में ना आ जाए। इसके साथ ही विभाग का कहना है कि जहां भारी मात्रा में कृषि कार्य के लिए पानी का दोहन हो रहा है, उन क्षेत्रो में स्थिति ज्यादा खराब हो रही है। फिलहाल पीएचई विभाग लोगों को पानी का ज्यादा दोहन नहीं करने की अपील कर रहे है, ताकि भविष्य में स्थिति और ज्यादा ना खराब हो जाए।
