Uncategorized

सिंधी समाज द्वारा हर्षोल्लाल से मनाया जायेगा श्री गुरुनानक देव जन्मोत्सव समारोह एवं प्रकाश पर्व

आज रात्रि संगीतमय भक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति, कल निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा


धमतरी। बाबा चोईथराम जज्ञासी एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज धमतरी व समस्त सिंधी समाज द्वारा 556वां श्री गुरुनानक देव जन्मोत्सव समारोह एवं प्रकाश पर्व हर्षोल्लाल से मनाया जायेगा। पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला, आमापारा, धमतरी में श्री गुरुवाणी संगीतमय भजनों की प्रस्तुति अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री गोवर्धनदास दिलीपकुमार बालक मंडली कटनी द्वारा आज रात्रि 8 से प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 9:30 बजे से महाप्रसादी भंडारा आयोजित होगा। 5 नवम्बर बुधवार को प्रात: 11 बजे श्री भोग साहब, रात्रि 10 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। दोपहर 12.30 बजे से आम भंडारा, शाम 4.30 बजे से विशाल शोभायात्रा बाबा गुरदास राम दरबार आमापारा, धमतरी से निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद रात्रि 9:30 बजे महाप्रसादी का वितरण होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!