Uncategorized

समाज को दिशा निर्देश देने का सार्थक माध्यम है धर्म मंच-:पं.प्रदीप तिवारी

शिव महापुराण कथा में शामिल होकर समाजसेवी पं. राजेश शर्मा ने कहा कि श्रद्धा और विश्वास ही भक्ति का है आधार


धमतरी। गौरी सेवा मंडली समिति सुभाष नगर वार्ड में आयोजित शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होकर सनातन धर्म प्रेमी,समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि हमारे जीवन की दिशा और दशा सिर्फ धर्म बदल सकता है आवश्यकता है श्रद्धा और विश्वास की जो वर्तमान समय में कम होकर लोगों को पतन की ओर अग्रसर कर रहा हैं, इसलिए व्यक्ति को अपने आप को धर्म से जोड़कर जीवन में सुख शांति का संचार करना चाहिए। वही व्यास पीठ पर विराजमान पंडित प्रदीप तिवारी ने कहा कि समाज आज जिस दिशा में जा रहे हैं उसे धर्म के रास्ते पर चलाने के लिए धर्म मंच एक मात्र सार्थक एवं सफल रास्ता है , जिसने भगवान शंकर ने संपूर्ण प्रकृति को अपने में आत्मसात करते हुए माता पार्वती को महापुराण की जो कथा सुनाई वह वास्तव में वर्तमान समय के सारी समस्याओं का समाधान अपने में समाया हुआ है प्रकृति के प्रति आस्था और श्रद्धा ही आज के समय के सारे संकट को खत्म कर सकता है भगवान शंकर जहां विराजमान है कैलाश पर्वत वहीं दूसरी ओर उनके जाता से निकली मां गंगा संपूर्ण सृष्टि को जीवन प्रदान करती है इसलिए प्रकृति की पूजा ही सच्चा धर्म है। उक्त शिव महापुराण में पारायणकर्ता के रूप में पंडित राजकुमार तिवारी पूजा अनुष्ठान को संपन्न कर रहे हैं।उक्त अवसर पर उपस्थित जनों में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा पार्षद गण पिंटू यादव, कुलेश सोनी, हिमानी साहू, पूर्णिमा देवांगन, लक्ष्मी नारायण साहू भागवत साहू सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा नाग,सचिव श्रीमती रूप कुमारी देवांगन,सदस्यगण श्रीमती इंद्राणी देवांगन, श्रीमती भारती देवांगन, श्रीमती कीर्ति देवांगन, श्रीमती टिकेश्वरी कौशिक, श्रीमती पद्मिनी सेन, श्रीमती सुशीला नाग, श्रीमती अन्नू साहू, श्रीमती तुलसी साहू, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!