मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी सहित 8.जिलों क़े सायबर थानो का किया वर्चुअल शुभारंभ, गृहमंत्री विजय शर्मा भी रहे मौजूद
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी सूरज सिंह परिहार,महापौर रामू रोहरा,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे विशेष रूप से उपस्थित

सायबर क्राइम मे अंकुश लगाने व निराकरण की दिशा मे होंगे और भी बेहतर कार्य
धमतरी। धमतरी में बहुप्रतिक्षित सायबर थाना का आज शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा वर्चुअल किया गया. धमतरी सहित कुल 8 जिलों का वर्चुअल शुभारंभ सीएम ने किया.इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे.
बता दे कि अर्जुनी थाना के पीछे सायबर थाना का निर्माण किया गया है. आज शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी सूरज सिंह परिहार,महापौर रामू रोहरा,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा विशेष रूप से उपस्थित रहे. विधिवत रिबन काट कर थाने का शुभारंभ किया गया.महापौर रामू रोहरा ने कहा कि यह बड़ी सौगात है. सायबर थाने मे अलग बल अलग टीम एसपी श्री परिहार दे ताकि बेहतर तरीके से कार्य हो सके. जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि यह जिला पुलिस व जिलेवासियो क़े लिए नया आयाम है. नये नये तरीको से अपराध हो रहे हैँ इसलिए इन्हे रोकने नये नये तरीके भी खोजे जा रहे हैँ. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि यह जिले क़े लिए बड़ी उपलब्धि है. सायबर क्राइम तेजी से बढ़ा है सायबर थाने से सायबर अपराधों मे कमी आएगी. नए थाने क़े लिए एसपी एवं जिले वासियों को बधाई इस दौरान ए एस पी शैलेन्द्र पाण्डेय सी एस पी अभिषेक चतुर्वेदी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई आदि उपस्थित रहे.
उल्लेखनीय है कि बढ़ते सायबर अपराधों मे कमी लाने क़े लिए जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है इसी कड़ी मे जिले मे सायबर थाना खुलना बड़ी सौगात से कम नहीं है. इससे निश्चित रूप से सायबर अपराधों मे कमी आने की सम्भावना है साथ ही अपराधों क़े निराकरण मे भी सायबर टीम को और मदद मिलेगी.
*प्रदीप सिंह बने पहले सायबर थाना प्रभारी*
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सायबर थाना टीम की घोषणा भी कर दी। जिसमें प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह को बनाया गया है। उनकी टीम में प्रधान आरक्षक सौरभ पटेल, आरक्षक मोहम्मद जुनैद, युवराज ठाकुर, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, हरिशंकर सिन्हा, कमल जोशी, देवेन्द्र साहू, योगेश ध्रुव, दीपक साहू और विकास द्विवेदी शामिल हैं। साइबर थाना बन जाने से निश्चित रूप से साइबर क्राइम में कमी आने की संभावना है।
