Uncategorized

एल्डरमैनों ने सभापति कौशिल्या देवांगन से की सौजन्य भेंट, जताया आभार

धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी में एल्डरमैन नियुक्त होने के बाद सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों ने सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की और आभार व्यक्त किया। इस दौरान शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं नागरिक सुविधाओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
सभापति कौशिल्या देवांगन ने सभी एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं एल्डरमैनों ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए जनसेवा और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर एल्डरमैन दिलीप पटेल,अशोक सिन्हा,विजय सिंह ठाकुर, भागवत यादव,अरविंदर मुंडी, सीमा चौबे, रितिका यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!