Uncategorized

अपर कलेक्टर अरुण वर्मा होंगे धमतरी निगम कमिशनर, जयंत नाहटा बने नये जिला पंचायत सीईओ

कमिशनर प्रिया गोयल का अपर आयुक्त, कार्यालय भू अभिलेख नवा रायपुर व सीईओ श्री ठाकुर का उपसचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के पद पर हुआ तबादला

धमतरी। छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 जुलाई को वृहद तबादला आदेश जारी किया गया। जिससे धमतरी जिला भी प्रभावित हुआ है। बता दे कि धमतरी नगर निगम कमिशनर प्रिया गोयल का अपर आयुक्त, कार्यालय भू अभिलेख नवा रायपुर अटल नगर के पद पर व जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर का उपसचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के पद पर तबादला हुआ है। उनके स्थान पर अब अपर कलेक्टर बस्तर अरुण वर्मा धमतरी निगम कमिशनर होंगे व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा जयंत नाहटा अब धमतरी जिला पंचायत सीईओ होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!