Uncategorized

कुरुद में एक जोड़ा आदर्श विवाह संपन्न


कुरुद। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि चिरंजीव जयेश कुमार साहू एवं सौ कां मोनिका साहू निवास ग्राम डोंगीतराई का परम पूज्य गुरुदेव द्वारा निर्धारित व्यवस्था के तहत पवित्र वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ वर वधु एवं दोनों पक्षों की सहमति से परिवार एवं वरिष्ठ गायत्री परिजनों की उपस्थिति में सादगी के साथ खुशहाल वातावरण में गायत्री शक्तिपीठ कुरुद जिला धमतरी छग में संपन्न कराया गया। गायत्री परिवार के पुरोहित बंशीलाल यदू द्वारा पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ वर वधु को आशीर्वाद दिया साथ में उपस्थित दोनों पक्षों के परिवारों द्वारा सुखी एवं खुशहाल जीवन के लिए वर वधु को आशीर्वाद दिया गया।कम खर्च में सादगी पूर्ण विवाह की सबने प्रशंसा किया।इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ कुरुद के प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती साधना देवांगन, रेखा कमलवंशी,तेश्वरी साहू, विद्या देवांगन , शत्रुघ्न साहू , टेकराम साहू , नंदकुमार साहू, कार्तिक राम साहू, चेतन साहू, गोविन्द साहू सोहद्रा तारक सहित बहुत से गायत्री परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!