Uncategorized

सत्येन्द्र शर्मा व मीनू अग्रवाल ने संभाली रोटरी व इनरव्हील क्लब की कमान

रोटरी क्लब धमतरी के 40 वर्ष के इतिहास में नया कीर्तिमान, इंस्टॉलेशन समारोह में एक साथ जुड़े 30 नए सदस्य


धमतरी। रोटरी क्लब धमतरी एवं इनरव्हील क्लब धमतरी का वर्ष 2026-27 का इंस्टॉलेशन समारोह रविवार को संपन्न हुआ। समारोह में रोटरी क्लब धमतरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा एवं सचिव जागृति दोशी ने पदभार ग्रहण किया, वहीं इनरव्हील क्लब की नव निर्वाचित अध्यक्षा मीनू अग्रवाल तथा सचिव रश्मि श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी पीडीजी राकेश चतुर्वेदी तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में असिस्टेंट गवर्नर प्रदीप गोविंद ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि नवाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन 30 नए सदस्यों को रोटरी परिवार में शामिल कर क्लब के 40 वर्षों के इतिहास में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। रोटरी क्लब धमतरी के इतिहास में पहली बार किसी इंस्टॉलेशन समारोह में इतनी बड़ी संख्या में नए सदस्यों का इंडक्शन हुआ। इस उपलब्धि को उपस्थित सभी अतिथियों ने सतेन शर्मा की प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता, संगठन निर्माण की सोच और सामाजिक स्वीकार्यता का प्रमाण बताया। मुख्य अतिथि पीडीजी राकेश ने कहा कि रोटरी जैसी संस्थाएँ समाज सेवा की सशक्त मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना ही किसी भी समाज को मजबूत बनाती है। आईपीडीजी अमित जायसवाल ने रोटरी की गौरवशाली परंपराओं का उल्लेख करते हुए नई टीम को सेवा कार्यों में निरंतर आगे बढऩे का संदेश दिया। कार्यक्रम में अमित जायसवाल, मदनमोहन खण्डेलवाल, बीएल जैन, डॉ सरोज शाह, रामकृष्ण साहू, घनश्याम राव मगर, सलज अग्रवाल, अजित खंडेलवाल, नंदन दोशी, जागृति दोशी, आशीष, ऋतुराज पवार, डॉ विवेक तिग्गा, डॉ सुमित गुप्ता आदि रोटेरियन उपस्थित रहे।
रोटरी केवल सेवा का संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है -सत्येन्द्र शर्मा

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि रोटरी केवल सेवा का संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि उनके मन में क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के अनेक सपने हैं, जिन्हें वे सभी वरिष्ठ सदस्यों, साथियों और नगरवासियों के सहयोग से साकार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा मैं इस बड़े और प्रतिष्ठित क्लब का अध्यक्ष बनकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। मेरे पास अनेक सेवा कार्यों की योजनाएँ हैं, लेकिन उन्हें सफल बनाने के लिए मुझे आप सभी का साथ, विश्वास और आशीर्वाद चाहिए। हम सब मिलकर ऐसा कार्य करेंगे, जिससे रोटरी क्लब धमतरी सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाए।
इन सदस्यों ने ली रोटरी क्लब की सदस्यता
नए सदस्य जिन्होंने रोटरी क्लब की सदस्यता ली जिनमें मेघा महावर, पूर्वी लोहाना, डॉ आस्था नंदा, रोहित लुंकड, आदित्य अग्रवाल, जतिन लोहाना, विमल लुंकड, संदीप ध्रुव, संजीव यादव, हर्ष पारेख, मयंक पंजवानी, श्वेता पंजवानी, हिमांशु सोनी, युवराज गेंदें, पारण लोहाना, दुष्यंत किरी, दिव्या किरी, ऋतुराज पवार, मयूरी पवार, जयंत किरी, निशांत लुंकड, शुभांक मिश्रा, कमलप्रीत कौर, सुधा शर्मा शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!