Uncategorized

अभाविप ने बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला धमतरी द्वारा सीजीबीएसई की 10वी एवं 12वी की परीक्षा परिणाम आज दोपहर 12 :30 बजे घोषित हुए जिसमें धमतरी जिले में एक नहीं तीन विद्यार्थी टॉप 10 में स्थान प्राप्त किए हैं ऐसे उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुष्य गुच्छ भेंट कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धमतरी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किए.जिसमें अभाविप धमतरी के जिला संयोजक गजेंद्र जांगडे द्वारा 10 वी एवं 12 वी परिक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात छात्रों को संबोधित करते हुवे बताया कि सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के पश्चात जिसमें धमतरी जिले के तीन विद्यार्थियों द्वारा टॉप टेन रैंक प्राप्त की जिन्हें उज्ज्वल भविष्य के साथ शुभकामनाएं दिए एवं परिवार जनों बधाई दिए जिसमें कुरूद आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आयुष सोनकर पूरे प्रदेश में कक्षा 10वी में 7 वा स्थान प्राप्त किए साथ ही धमतरी से मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले अक्षय सिंहा जी जो 10वी में 10वा स्थान प्राप्त किए है विद्यार्थी परिषद के प्रमुख कार्यकर्ताओ द्वारा उनके निवास स्थान में जा कर भेट किए उन्हें एवं उनके परिवार जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए साथ ही गजेन्द्र जी ने जो विद्यार्थी इस वर्ष असफल रहे उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे वे उन्हें निराश नहीं होना चाहिए एवं निराश में किसी भी प्रकार का गलत कदम नहीं होना चाहिए किसी भी परीक्षा में अफसल होने का अर्थ यह नहीं है की आप अपने जीवन में असफल हो गए हो अगले वे वर्ष अच्छी तैयारी के साथ पुनः परीक्षा दे कलेक्टर वर्ग के अधिकारी भी बोर्ड परीक्षाओं में असफल हुए है अतः पुनः प्रयास करें आप अवस्था सफल होंगे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!