Uncategorized

विभिन्न मांगों को लेकर धमतरी जिला साउंड एसोसिएशन करेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

धमतरी। विभिन्न मांगों को लेकर धमतरी जिला साउंड एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगा। जिला साउंड एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार, शासन, प्रशासन द्वारा डीजे व धुमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन का कहना है कि वाहन में साउण्ड सिस्टम नही बांधना है परन्तु बिना वाहन के साउण्ड सिस्टम रनिंग जुलूस झांकी या अन्या किसी रोड शो में चला पाना संभव ही नही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 55 डीबी में साउण्ड और धुमाल को बजाना कहा गया है जो की कभी भी संभव नहीं है, क्योंकि एक कार का हॉर्न 90 डीबी से ज्यादा बजता है तो 55 डीबी में किसी भी साउण्ड सिस्टम को चलाना संभव ही नहीं है। साउण्ड सिस्टम डीजे और धुमाल वालो के उपर प्रशासन द्वारा अपराधिक धारा लगाने को कहा गया है। आजकल कार्यवाही के रूप में हम साउण्ड एवं धुमाल वालो के सामान को राजसात करने और 25 लाख रु. तक का जुर्माना देने की धमकी प्रशासन द्वारा दी जा रही है। अध्यक्ष बृजेश कुमार गजेंद्र ने कहा कि इन सभी बातों को देखते हुए साउण्ड एवं धुमाल वालों का काम कर पाना असंभव है। इसलिये छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन द्वारा जो एकतरफा भेदभाव पूर्ण कार्यवाही की जा रही है, उसके विरोध में छत्तीसगढ़ साउण्ड एसोसिएशन ने आने वाले त्यौहारों (गणेश विसर्जन इदमिलादुनबी) एवं किसी भी सरकारी आयोजन व राजनैतिक कार्यक्रमो में अपनी सेवाएं नही देने का और अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का फैसला किया है जिसके चलते छत्तीसगढ़ में कही भी डी. जे. साउण्ड एवं धुमाल नहीं बजेगा जब तक हमें स्वतंत्ररूप से कार्य करने नही दिया जाएगा तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!