Uncategorized

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से तीन गांवों के लिए मिली 45 लाख की स्वीकृति


धमतरी। विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के प्रयास से लगातार विकास की सौगात मिल रही है। इसी कड़ी में धमतरी वनमंडल के अंतर्गत ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 45 लाख रुपये का बजट आवंटन को मंजूरी दे दी है। इस राशि से क्षेत्र के सेमरा बी समेत तीन प्रमुख गांवों में भव्य उद्यान (गार्डन) का निर्माण किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पर्यावरण वानिकी योजना अंतर्गत यह बजट स्वीकृत किया गया है। विधायक श्री चंद्राकर क्षेत्र में पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत थे। उनके द्वारा भेजे गए प्रस्तावों के आधार पर ही विभाग ने धमतरी और उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के लिए यह महत्वपूर्ण बजट जारी किया है। स्वीकृत योजना के अनुसार, धमतरी वनमंडल के तीन अलग-अलग स्थलों पर 15-15 लाख रुपये की लागत से उद्यानों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें ग्राम सेमरा (भखारा), परखंदा एवं ग्राम मेघा (उत्तर सिंगपुर) शामिल है। कुल 45 लाख रुपये के बजट में से 27 लाख रुपये केवल मजदूरी (लेबर) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों को उनके ही गांव में सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। शेष 18 लाख रुपये सामग्री और अन्य आपूर्तियों पर खर्च किए जाएंगे। क्षेत्र के विकास में विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। गार्डन निर्माण से न केवल बच्चों के लिए खेकूद का स्थान बनेगा, बल्कि बुजुर्गों के टहलने और ईको-पर्यटन की दृष्टि से भी ये गांव जिले के नक्शे पर उभरेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!