जिले में विचरण कर रहे कई दंतैल हाथी, वन विभाग ने किया अलर्ट जारी
पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत कोटरवाही में सड़क पर दिखा हाथी

धमतरी। धमतरी जिले में फिर से दंतैल हाथी फिर से विचरण कर रहे है। कहीं खेतो में तो कहीं सड़क पर हाथी चहलकदमी कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नगरी व धमतरी ब्लाक में 6 हाथी विचरण कर रहे है। जिनमें 4 हाथी दुगली परिक्षेत्र में 2 हाथ धमतरी परिक्षेत्र में है। वहीं भारत माला प्रोजेक्ट के तहत कोटरवाही के पास बीच सड़क पर एक दंतैल हाथी विचरण करते नजर आया है। बता दे कि शनिवार की सुबह कक्ष क्रमांक 42, 43 में एमआई 2, एमआई 3 हाथी को विचरण करते देखा गया है। हाथियों द्वारा अभी तक किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया लेकिन फसलों को रौंदा जा रहा है। हाथियों के विचरण को देखते हुए आसपास के 15 गांवो में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में विचरण करने और किसानों के फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद दोनों हाथी गुरुवार की सुबह भारतमाला रोड को पार कर केरेगांव रेंज के जंगल में पहुंच गए। दोनो दंतैल हाथियों को छुही जंगल के कक्ष क्रमांक 142,143 में विचरण करते देखा गया। वर्तमान में धान के फसल में बालियां आ चुकी है, ऐसे में दंतैल हाथियों के पहुंचने से क्षेत्र के किसान काफी चिंतित है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग द्वारा ग्राम पीपरछेड़ी छुही, साल्हेभाट, सिरौद, सलोनी, बनबगौद, बरबांधा, बासीखाई, झुरातराई, कोटरवाही सहित आसपास के गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा गया है।

