Uncategorized

डीईओ टीआर जगदल्ले की उपस्थिति में नत्थूजी जगताप स्कूल में कक्षा नौवीं एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित


धमतरी। नत्थूजी जगताप स्कूल में कक्षा नौवीं एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम 17 अप्रैल को घोषित किया गया। डीईओ टीआर जगदल्ले शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकेश शर्मा प्राचार्य अन्नपूर्णा सिन्हा की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा नौंवीं का परीक्षा परिणाम 70.78 प्रतिशत एवं कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम 86.31 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर डीईओ टीआर जगदल्ले ने प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ विद्यार्थियों की प्रशंसा की। अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सभी व्याख्याताओ में डीपी सिन्हा, भारती जगताप, टीएल ध्रुव, ए बेदी, हरीश सिन्हा, अशोक सिन्हा, चंद्रशेखर साहू, ई कुरैशी विकास तिवारी, राहुल चौरे, गिरीश गजपाल व्यायाम शिक्षक, घनश्याम पैकरा, प्रवीण साहू, हीरालाल चुरेंद्र, देवेंद्र सिन्हा, यशवंत साहू, देव कुमार सिन्हा, नरेंद्र शर्मा, संतोषी अग्रवाल, बबीता साहू, रीना साहू, रीना, धालेंद्र, दिव्या नाहटा, सौरभ सेन, निधि साहू, रागिनी चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संतोषी अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन ए बेदी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!