Uncategorized

सिंध गरबा नाइट्स के भव्य आयोजन हेतु हुई बैठक,लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

माता की शक्ति का दिन जल्दी ही आने वाला है और माता की भक्ति मे सभी जगह भक्ति मे डूबे रहने के लिए गरबा कि आयोजन किया जाता है इसी परिप्रेक्ष्य मे सिंधी समाज मे अपने समाज के महिलाओं बच्चों एव कन्या के लिए सिंध गरबा नाइट लेकर आते हैं जहां पर समाज के सभी लोग एक साथ माता की भक्ति में डूब कर गरबा करते हैं इस परिपेक्ष में पूज्य सिंधी पंचायत प्रेरणा स्रोत रहते हैं जो पूरी तरह से सहयोग करते हैं कि समाज की महिलाएं समाज एक जगह 9 दिन एक साथ रहे और एक साथ माता की भक्ति में डूबे रहे. इसी उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी धर्मशाला में आमापारा में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष और उनकी टीम और सिंध गरबा नाइट की पूरी टीम एक साथ एक मीटिंग किए कि इस भव्य रूप से कैसे बनाया जाए क्योंकि अपने समाज के अलग महत्व रहती है.प्रतिदिन पुरस्कार दिया जाता है.सबको सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है. पूज्य सिंधी पंचायत के मुखिया चंदू जसवानी और उसकी टीम और सिंध गरबा नाइट की पूरी टीम लगी हुई है कि इस भव्य रूप से कैसे बनाया जाए मीटिंग में तय किया गया है. 16 से 20 तक सितंबर को ट्रेनिंग किया जाएगा ट्रेनिंग सिंधी धर्मशाला में होगा और यह ट्रेनिंग कमल वरदयानी कराएँगे . 23 से लेकर 29 सितंबर तक सिन्हा ग्राउंड में गरबा कराया जाएगा जहां उसे भव्य रूप से तैयार किया जाएगा ग्राउंड को और एक अच्छी रूपरेखा की जाएगी ग्राउंड को सजाने का काम बंटी वाधवानी और रोमी सावलानी की जिम्मेदारी सौंपा गया है. मीटिंग में चंदू जसवखनी ने बताया कि समाज की जो माताएं बहने हैं वह एक ही जगह एकत्र होकर एक ही जगह गरबा करेगी तो समाज की गरिमा बढ़ती है और समाज में एकता दिखता है इसलिए समाज में ही गरबा कराया जाता है.गरबा निशुल्क रहेगा और ट्रेनिंग भी निशुल्क रहेगी इस अवसर पर अध्यक्ष चंदू जसवानी महेश रामरखानी अशोक वाधवानी अशोक डुम्बानी अमर पिंजानी रोमी सावलानी बटी वाधवानी सुनिल रेवलानी प्रिया पंजवानी अध्यक्ष पार्वती वाधवानी सचिव साक्षी वाधवानी रिया सोनेटा जया चावला रोमा राहूजा शारदा चावला दिशा कामरानी मोना वाधवानी मुस्कान वाधवानी सिमरन वाधवानी पलक सुनदरानी श्वेता नानकानी तानया चावला दीपा जसवानी सरला डोडवानी किरन गवालानी कुमकुम रेवलानी अन्नया आसवानी आदी जुटे हुए है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!