भाजपा मंडल नगरी द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, प्रस्तुत की गई सेवा कार्यों की विस्तृत कार्य योजना

नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन मानस भवन सकरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर गांधी जयंती तक स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेशन शिविर, स्वास्थ्य शिविर, चित्रकला प्रदर्शनी सहित कई सेवा कार्यों का आयोजन करने का संकल्प लिया गया।बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा की मंत्री श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, नगरी मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे, सेवा पखवाड़ा संयोजक अकबर कश्यप, सहसंयोजक मोहन नाहटा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सारवा , मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, महामंत्री रूपेंद्र साहू, सुलोचना साहू जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी राजेश नाथ गोसाई प्रीति यादव जन्मजय साहू महेश साहूस गिरवर भंडारी सुगंध साहू गुरु प्रसाद साहू प्रवीण गुप्ता दीनदयाल सेन अंबिका ध्रुव सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, सकरा ग्राम के ग्रामीणजन एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक का यह सेवा पखवाड़ा समाज सेवा को समर्पित रहेगा और जन-जन को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
