Uncategorized

सर्व समाज हेतु आयोजित मेडिटेशन केम्प क़े 6वे दिन 45 लोगो ने लिया हिस्सा

नगरी में चातुर्मास के लिये आचार्य श्री विजयराज जी म .सा. के आज्ञानुवर्ती विराजित महासती श्री वैभव श्री जी आदि ठाणा तीन की प्रेरणा से सर्व समाज हेतु 8 सितम्बर से 15 सितम्बर तक मेडिटेशन केम्प का आयोजन कृषि उपज मंडी के प्रांगण में प्रारम्भ हो चुका है। आज केम्प का छठवा दिन लगभग 450 भाई बहनों ने इसमें भाग लिया।आज म सा ने ध्यान की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए बताया कि हम ध्यान से जब जड़ना चाहते है तो संसार की वस्तुओ से ध्यान हटाना पडेगा।आज म सा ने कहा कि नशा दो प्रकार को होता है एक बुरा नशा हमे हर तरह से दुखी करता है हम उससे उबर नही चाहे तो नही उबर सकते,लेकिन अच्छा नशा चाहे भक्ति को हो या ध्यान का हमे अंतरंग की अनुभूति देता है जो आनन्द है।विदुर की पत्नी कृष्ण जी को भाव से भोजन करती है और भक्ति में इतनी तल्लीन होती है केले खिलाते समय केले खुद व छिलके कृष्ण जी को जो वे भाव से ग्रहण करते है। ऐसी भक्ति हम तल्लीनता से करे।हम कह उठते है नही छुटता है , हम कोई अच्छी चीज ग्रहण करे तो स्वमेव बुरी चीज छूट जाएगी।ध्यान की साधना इस तरह से करे तो आनन्द मिलेगा।कल थायराइड याने थाट चक्र का वात पित्त व कफ पर कंट्रोल करते हुए आज हमारे ज्ञान व आनन्द के इस प्राण शरीर के रहने का स्थान बताया। आप श्री ने बताया कि ब्राह्मण की सिर में शिखा याने छत्तीसगढ़ की भाषा मे जहा माईचोटी रहती है वहा हमारा असीम ज्ञान है जिससे ध्यान के माध्यम से परिचय करते हुऐ अनन्त ज्ञान का आव्हान किया गया जो हमारे मेधावी क्षमता को बढ़ाने का कार्य करेगा। सिर के तलवे स्थान पर अनन्त आनन्द जो अमृत है उसका पृच्य कराया जो हमारे ओहरे को मजबूत बनाता है।
ध्यान साधना के पूर्व प्राणायम व पश्चात दोनों हाथ जोड़कर गुरुजन का आभार कर हथेली जा घर्षण करते हुए आँखों पर रखने पर आज्ञाचक्र के नजारे आज लोगो ने अनुभव किये।हथेली का घर्षण कर ध्यान मुद्रा से प्राप्त शक्ति का शरीर के बीमार कमजोर स्थान पर लगाकर ठीक होने का अनुभव कराया गया। बुरे नशे छोड़ने का आव्हान किया गया। शान्त क्रांति के अध्यक्ष मनोज छाजेड़ ने 7 उपवास व दीर्घ तपस्या प्रियंका गोलछा धर्मपत्नी प्रिंस गोलछा के चल रहे है.विशेष रूप से प्रेरणा दी गई कि किसी भी परिस्थिति में बकबक न करें ।शांत क्रांति संघ के व जैन श्री संघ नगरी के सभी सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने के लिये अथक सहयोग कर रहे है इस आयोजन के लिए संघ के भाई बहन ने अर्थ दान दिया है व श्री वैभव जी म सा की सांसारिक माता श्रीमती उषा जी सेठिया कलकत्ता द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। आयोजन के बाद स्वालपहार की भी व्यवस्था की जाती है। इस आयोजन में आज विशेष रूप से नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत जी छाबड़ा , उपाध्यक्ष विकास बोहरा तथा अपने पार्षदों के साथ उपस्थित थे। बाहर से श्री प्रतीक्षा श्री जी की सांसारिक माता पिता व परिजन , अर्जुन्दा से संघ व बालाघाट से संघ आया था। इस आयोजन में नगरी के आस पास ग्रामो से लोग आ रहे हैं ।आज सभा का संचालन अजय छाजेड़ ने किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!