Uncategorized

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

धमतरी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा धमतरी द्वारा रेडक्रॉस काउंसलरों हेतु ज़िला स्तरीय एकदिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार की जानकारी हर व्यक्ति के पास होना आवश्यक है। दुर्घटना, आपदा या आपात स्थिति में तुरंत किया गया प्राथमिक उपचार कई बार जीवन बचाने में सबसे अहम साबित होता है। रेड क्रॉस द्वारा इस तरह का प्रशिक्षण युवाओं और काउंसलरों को सजग एवं सक्षम बनाता है।महापौर ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था मानव सेवा की भावना से कार्य करती है और जिले व समाज के लिए इसका योगदान अमूल्य है।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योति वासनिक (चेयरपर्सन रेडक्रॉस)विनीत पाठक (प्राचार्य बी.सी.एल. कॉलेज धमतरी)दिनेश साहू (आर.पी.सी.सी.)डॉ. श्रीपति कुमार साहू (राज्य प्रतिनिधि, रेडक्रॉस) गोविंद प्रसाद साहू (सायंस प्राचार्य) शिवा प्रधान (वाइस चेयरमैन, रेडक्रॉस) अवधराम साहू (कोषाध्यक्ष, रेडक्रॉस)आनंदराम गोंडवाले (जिला संगठक) मनोज कुमार साहू (सायंस जिला संगठक)बालमुकुंद दुबे (फर्स्ट एड ट्रेनर) उपस्थित रहे।प्रशिक्षण का संचालन राज्य ट्रेनर श्री रामपुरे द्वारा किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं प्रबंधन समिति डॉ. श्री कुकराज साहू खेमन लाल साहू डॉ. ओमेश्वर प्रसाद चंद्राकर डॉ. श्री गनेश प्रसाद साहू सत्यप्रकाश प्रधान उपस्थित रहे.इस अवसर पर रेडक्रॉस पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, काउंसलर एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!