Uncategorized

परिणाम के पहले ही भाजपा समर्थकों में दिखा उत्साह

सदर बाजार में लगाया गया बड़ा टीवी स्क्रीन, साउंड बॉक्स से दी गई पल-पल मतगणना की जानकारी

जगह-जगह भाजपाईयों ने लगाए पीएम मोदी व सीएम साय के बड़े बड़े पोस्टर, भाजपा व मोदी के समर्थन में शहर में बनाये गये रंगोली
धमतरी। आज लोकतंत्र के महापर्व के तहत मतो की गिनती सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। जिसके पूर्व ही भाजपा समर्थकों में परिणाम को लेकर उत्साह नजर आया। भाजपाई जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए।

मतगणना के पूर्व आज सुबह शहर के मुख्य मार्गो में भाजपा का पार्टी चिन्ह कमल फूल व अब की बार 400 पार, मोदी सरकार आपके द्वार, स्वागत अभिनंदन आदि लिखे हुए रंगोली बनाये गये। जो लोगो में आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसके अतिरिक्त शहर के सदर बाजार क्षेत्र में बड़ा टीवी लगाया गया जहां कुर्सियां व अन्य व्यवस्था की गई।

ताकि लोग पल-पल मतगणना की जानकारी ले सकें। साथ ही साउंड बॉक्स के माध्यम से मतगणना की जानकारी लोगो से साझा की गई। मतगणना के पूर्व ही भाजपाईयो में आज आपार उत्साह नजर आया। उनके उत्साह में एक्जिट पोल ने और बढ़ोत्तरी कर दी थी। सदर बाजार क्षेत्र में कई स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री अमित शाह अन्य नेताओं के बड़े-बड़े पोस्टर लगाये गये है।

इस संबंध में भाजपा शहर महामंत्री निलेश लुनिया ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ देश में सरकार बना रही है। प्रदेश के सभी 11 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। भाजपा समर्थकों में परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल है। सदर बाजार में टीवी लगाया गया। रंगोली के माध्यम से खुशियां जाहिर की गई है। और वरिष्ठ नेताओं का पोस्टर लगाकर अभिनंदन किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!