Uncategorized
सिटी पार्क में नूतन इंग्लिश स्कूल के नन्हे बच्चों ने मनाई पिकनिक, शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ उठाया आनंद

धमतरी। आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित नूतन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए सिटी पार्क में शैक्षणिक भ्रमण एवं पिकनिक का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और खेलकूद का भरपूर आनंद उठाया। पिकनिक के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न प्रकार के खेलों में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर शाला की प्राचार्या नम्रता पाठक सहित अर्पणा रणसिंह, सुरेखा जगताप, वर्षा जाधव, उमा क्रीदत, किरण गुप्ता, पिंकी आचार्य, भारती पदामवार, रोशनी पदामवार, अमीसा रायपुरकर, नीलम सारथी एवं स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस आयोजन का उद्देश्य छोटे बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ मनोरंजन, खेलकूद और आपसी मेलजोल का अवसर प्रदान करना था।

