Uncategorized

कबीर सत्संग सुनने बड़े करेली पहुंचे लेख राम साहू

सद्गुरु कबीर सत्संग समिति बड़े करेली जिला धमतरी में समस्त कबीरपंथी एवं समस्त ग्राम वासी द्वारा कबीर सत्संग का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ भ्रमण में बिहार से आए महान संत धर्मेंद्र साहेब जी एवं उसके सहयोगी संत साहेब के मुखारविंद से कबीर दास के मार्ग में लोगों को चलकर अपना जीवन सफल बनाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया कबीर दास ने आडंबर दिखावा से दूर रहकर एक सात्विक जीवन जीने का रास्ता बताया है जो भी उसके रास्ते में चला है उसका भला निश्चित है संत धर्मेंद्र साहेब जी दोहे के माध्यम से बताया कि सद्गुरु साहब कहते हैं कि यह मन बहुत चंचल है यहां वहां विचरण करता रहता है जब तक इसे परमात्मा नाम की डोरी से नहीं बांधोगे तब तक यहां वहां भटकता रहेगा साहेब जी ने बताया कि मन बांधने को तात्पर्य अच्छे स्थान में जाना भजन कीर्तन सुनना एवं दूसरों के बारे में बुरा न सोचना यही मन को बांधने वाली रस्सी है आदमी को हमेशा सकारात्मक विचार रखना चाहिए ताकि आपसी प्रेम बना रहे.अतिथि बनकर पहुंचे लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली अपने उद्बोधन में कहा कि महान संत कबीर दास जो हमेशा समाज को अंधविश्वास लालच आडंबर से दूर रहने का रास्ता दिखाया मानव को मानव से जोड़ने का काम किया समाज को अच्छे रास्ते पर चलने को प्रेरित किया मैं ऐसे महान संत को बारंबार प्रणाम करता हूं लेख राम साहू ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि आज लोगों में नशा खोरी चाकू बाजी बलात्कारी जैसे घटना समाज में बढ़ती जा रही है इसका असर आज के नवयुवकों में देखने को मिल रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!