Uncategorized

स्वर्वेद संदेश यात्रा का आमदी में हुआ स्वागत, संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंची भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू

धमतरी- स्वर्वेद महामंदिर धाम, उमरहा वाराणसी (उत्तरप्रदेश) के तत्वावधान में संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के नेतृत्व में निकाली जा रही स्वर्वेद संदेश यात्रा—आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण के नगर पंचायत आमदी (धमतरी) पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने संत प्रवर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का आशीर्वाद व मधुर प्रवचन सुनने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू भी शामिल हुईं। उन्होंने संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनकी मधुर वाणी से आध्यात्मिक प्रवचन सुनने का परम सौभाग्य प्राप्त किया। स्वर्वेद संदेश यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्म जागरण, मानव कल्याण और राष्ट्र जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आध्यात्मिक अभियान है। संतों के विचार और उनका मार्गदर्शन व्यक्ति को आत्मचिंतन, सदाचार, सेवा एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता है, आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण का संदेश व्यक्ति के भीतर सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज द्वारा स्वर्वेद के माध्यम से मानव जीवन में शांति, आत्मबोध, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया जा रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी नागरिक एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे। संत प्रवर के प्रवचन को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं एकाग्रता के साथ सुना तथा उनके आशीर्वचन प्राप्त किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!