Uncategorized

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारियो को लेकर भाजपा की हुई बैठक

धमतरी -भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गोविंद सारंग भवन में जिले के प्रमुख लोगों की बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से 19 नवंबर दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने की खबर है जो किसान सम्मान निधि के 22 वे किस्त को जारी करने के साथ किसानों से बातचीत करने आ रहे हैं कार्यक्रम बीलाई माता मंदिर के पास एकलव्य खेल परिसर में संपन्न होगा जिसकी तैयारी शासन प्रशासन के द्वारा की जा रही है।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें मंत्री जी के आगमन के विषय में सविस्तार अनेक विषयों पर चर्चा हुई चर्चा में मुख्य रूप से महापौर जगदीश रामू रोहरा, महामंत्री दोनों महेंद्र पंडित, राकेश साहू जिले के मंत्री हेमंत चंद्राकर जिले के मीडिया प्रभारी उमेश साहू मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ,पवन गजपाल, विनय जैन, अमन राव के साथ उनके महामंत्री हेमंत साहू, राजीव चंद्राकर,गौरव मगर, दमयंती साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!