Uncategorized

बठेना वार्ड में दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व कलश यात्रा का आयोजन

धमतरी बठेना वार्ड में दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा का महिला मंडल बठेना द्वारा आयोजन किया गया.दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत यज्ञ,परम पूज्य गुरुदेव का पावन प्रज्ञा पुराण एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराया जायेगा। प्रथम दिवस कलश यात्रा में जिला महिला प्रमुख श्रीमती खिलेश्वरी किरण, जिला समन्वयक दिलीप नाग, महिला मण्डल बठेना से श्रीमती शकुन कश्यप, प्रतिभा चन्द्राकार, माया देवी साहू, रेवती साहू, सरिता सिन्हा, रेखा सिंह, धनेश्वरी साहू, गीता साहू, पार्षद महोदय, पुष्पा सिन्हा, त्रिभुवन साहू,शालिक राम चन्द्राकार, गजानंद साहू, डॉ रामचंद्र मेश्राम,लक्ष्मण यादव, पुरुषोत्तम निर्मलकर, पद्मिनी साहू, गीता साहू, नमिता देवांगन, लक्ष्मी साहू, यशोदा साहू, प्रमिला साहू, सहित बहुत बड़ी संख्या में गायत्री परिजन एवं वार्ड वासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी दिलीप नाग ने दी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!