Uncategorized

सभापति कौशिल्या देवांगन ने भगवान विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा को नमन, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना


धमतरी। भगवान विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के समर्पित कार्यकाल को नमन करते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की। सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री जी को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें और वे इसी प्रकार निरंतर राष्ट्रसेवा करते हुए देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!