Uncategorized

पं. हनुमानप्रसाद मिश्रा को महापौर रामू रोहरा ने दी श्रद्धांजलि


धमतरी। शहर के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक मकई तालाब का नामकरण पंडित हनुमानप्रसाद शोभाराम मिश्रा सरोवर के रूप में किया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा नगर निगम धमतरी महापौर जगदीश रामू रोहरा ने पं. हनुमानप्रसाद मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की। महापौर सहित नगर निगम के समस्त एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। रामअवतार मिश्रा परिवार ने इस सम्मान के लिए नगर निगम, महापौर एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। पं. हनुमानप्रसाद मिश्रा के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक योगदान को चिरस्मरणीय बनाए रखने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!