Uncategorized

धमतरी और व्यापार के विकास हेतु कार्य करना ही हमारा लक्ष्य – राजा रोहरा

शहर के व्यापार के विकास के लिए हम व्यापारियों को एकजुट कर पूरे जोश के साथ करेंगे काम- आलोक पांडेय

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ ने हम पर अपना विश्वास जताते हुए हमें धमतरी में भी जिम्मेदारी सौंपी है – कैलाश कुकरेजा

धमतरी। धमतरी चेंबर ऑफ कामर्स के कैलाश कुकरेजा राजा रोहरा आलोक पांडेय ने बताया कि धमतरी के विकास के लिए धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने विगत दो वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत करते हुए सभी व्यापारी साथियों में एकता ,विश्वास और भरोसे को कायम करते हुए कार्य करता आ रहा है और इसी का ही एक सुखद परिणाम है कि प्रदेश में अपनी एक मजबूत पहचान बना ली और अब छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी अपना भरोसा धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स पर जताते हुए धमतरी जिले की पूरी जवाबदारी सौंपी है जिससे कार्य करने हेतु और मजबूती मिलेगी । आज 20 अप्रैल को शहीद स्मारक भवन रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ जो कि पूरे प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। ये एक गौरव पूर्ण कार्यक्रम हुआ जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री भी शामिल हुए जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी सहित सभी ने शपथ ली ।धमतरी जिले से धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, उपाध्यक्ष रविंदर सिंह छाबड़ा,सह सचिवआलोक पांडेय,संगठन प्रभारी प्रमोद पाण्डेय,कोषाध्यक्ष भूपेश अंबानी, आशीष थीटे, रमेश दीवानी,कन्नू कामरानी, सहित कई व्यापारी भी शामिल हुए शपथ लेने के बाद अब धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स शहर के सभी व्यापारियों के साथ मिलकर लगातार शहर के विकास हेतु कार्य करने के लिए जल्द ही व्यापारी सम्मेलन का आयोजन करेगा । शहर के व्यापार के लिए नई योजना के साथ मिलकर काम किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!